फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दिल्ली गेट आभूषण चोरी मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली गेट आभूषण चोरी मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गेट आभूषण चोरी मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। अगस्त 2017 में शहर के दिल्ली गेट के समीप आभूषणों की दुकान में हुई चोरी में संलिप्त पूरी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। इस मामले में फरार चल रहे छठे एवं अंतिम आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोपाल उर्फ गुड्डू पुत्र चीडू निवासी गजरोला (उत्तर प्रदेश) को मुरादाबाद से दबोचा है। दिल्ली गेट पर हुई चोरी के मामले में सिरमौर पुलिस ने पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली गेट के समीप सुनार की दुकान से लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुरादाबाद से दबोचा। इससे पहले 29 सितंबर को पुलिस इसी चोरी के मामले में महेश सागर पुत्र नत्थू सिंह निवासी जलाल नगर गजरोला, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि अगस्त 2017 में दिल्ली गेट के समीप स्थित एक आभूषण की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। सिरमौर पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। वर्ष 2016 और 2017 में दिल्ली गेट के समीप ही एक अन्य आभूषणों की दुकान में हुई चोरी की वारदात में भी इसी गैंग का हाथ था। मामले ट्रेस नहीं होने के बाद आरोपी अगस्त 2017 में फिर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में यहां आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरोह में कुल छह सदस्य हैं। मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस गैंग से जुड़े सभी आरोपियों को बारी-बारी दबोचा है। इस गैंग में महिला आरोपी भी शामिल है। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी की इस वारदात में यह गोपाल अंतिम आरोपी था। यह लंबे समय से पुलिस का चकमा दे रहा था। मुरादाबाद में दबोच कर पुलिस उसे मंगलवार को नाहन ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed