फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आरा मशीन पर छापामारी के दौरान आपस में भिड़े लोग

आरा मशीन पर छापामारी के दौरान आपस में भिड़े लोग

Sun, 05 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
आरा मशीन पर छापामारी के दौरान आपस में भिड़े लोग
राजपुर (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा के अंतर्गत भंगानी स्थित आरा मशीन और लकड़ी के डिपो में शनिवार को वन विभाग की टीम ने छापामारी की। अवैध कटान होने की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। अधिकारी व कर्मचारी छापामारी के दौरान कार्रवाई कर रहे थे तो वहां पर कार्य करने वाले कामगारों और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। दोनों गुटों में हुए झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं। छापामारी करने गई टीम ने पुलिस मौके पर बुलाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

भगानी जंगल से मात्र 60 मीटर की दूरी पर आरा मशीन स्थापित है। शिकायत में अवैध कटाने के आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भी आरा मशीन में छापामारी की गई थी। शनिवार को करीब वन विभाग के दो दर्जन अधिकारी एवं कर्मचारियों की अचानक दबिश से हड़कंप मच गया। इस दौरान आरा मशीन पर काम करने वालों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हो गया। पत्थर, डंडे और लाठियों से हुए इस झगड़े में शराफत अली, लियाकत अली और राजकुमार को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद वन विभाग ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सिंघपुरा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों धड़ों को शांत करवाया।
विज्ञापन

उधर, छापामारी के दौरान जंगल में भी छानबीन की गई। कुछ कटे हुए ठूंठ भी पाए गए हैं। इनकी छानबीन की जा रही है। वन मंडलाधिकारी पांवटा कुनाल अंग्रिश ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम आरा मशीन और आसपास जांच कर रही है। मौके पर जो लकड़ी पाई गई है उसकी पूरे मापदंडों के अनुसार पैमाइश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed