{"_id":"5b40f02f4f1c1b9d468b52ae","slug":"61530982447-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ मंदिर गई मां तीन दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के साथ मंदिर गई मां तीन दिन से लापता
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ मंदिर गई महिला लापता
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के ऊपरी इलाके की एक महिला अपने बच्चों के साथ पिछले तीन दिन से घर नहीं लौटी है। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पति ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बच्चों समेत शादी की नियत से भगाने की शंका भी जताई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में लापता महिला के पति ने बताया कि चार जुलाई को उसकी 31 वर्षीय पत्नी दो बच्चों समेत हरिपुरधार मंदिर गई थी लेकिन शाम को वापस नहीं पहुंची। अगले दिन पांच जुलाई को सभी जगह और रिश्तेदारों में पत्नी और बच्चों के बारे में पूछताछ और तलाश की गई लेकिन, कोई पता नहीं चला। शिकायत में बताया गया है कि उसकी पत्नी न तो मायके गई है और न ही अन्य रिश्तेदारों के पास पहुंची है। पति ने आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को शादी की नियत से बच्चों समेत भगा ले गया है। इस पर पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।