फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   उछल कर खड़ी कार पर चढ़ी तेज रफ्तारी कार

उछल कर खड़ी कार पर चढ़ी तेज रफ्तारी कार

Fri, 08 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
उछल कर खड़ी कार पर चढ़ी तेज रफ्तारी कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ जिसमें कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा के भूपपुर में शुक्रवार दोपहर को फिल्मी स्टाइल में सड़क हादसा हुआ। नाहन की तरफ से एक तेज रफ्तार कार पांवटा आ रही थी। घायल चालक की मानें तो अचानक बाइकर्स तेज रफ्तार से आगे आए। उनको बचाने के लिए भूपपुर के पास कार अनियंत्रित हो गई। पहले पैरापिट से टकराते हुए सड़क किनारे खड़ी 3 कारों से जा टकराई। इसके बाद कार उछल कर खड़ी कार के पर जा गिरी।
विज्ञापन

भूपपुर-बद्रीपुर चौक के समीप सड़क किनारे कुछ कारें वर्कशॉप के बाहर खड़ी थीं। इस हादसे में अन्य कारें भी क्षतिग्रस्त हुई ह्रै। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कस्तूरी भगत ने कहा कि सड़क हादसे में कार चालक विनोद कुमार (19) पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम जोहड़ों के सिर व टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम भूपपुर मौके पर भेज दी गई है।
बॉक्स--
बाइक की टक्कर में बालक घायल
पांवटा(सिरमौर)। बद्रीपुर में बाइक टक्कर में 8 वर्षीय बालक घायल हो गया। बद्रीपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि उनके बेटे शुभम (8) को बाइक ने टक्कर मारी जिससे बेटे को चोट आई है। बेटे का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed