{"_id":"5af84a104f1c1bea408b4fb2","slug":"61526221328-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक दबोचा
Updated Sun, 13 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के मानपुर देवड़ा में एसआईयू ने दबिश देकर एक आरोपी को नशीली दवाओं की खेप के साथ हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 1047 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा के मानपुर देवड़ा में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दुकान में नशीली दवाइयां बेचने का अवैध धंधा चल रहा है। पुख्ता सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा के प्रभारी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश, राम कुमार, विशाल, सन्नी, रिजवान अली व विकास कांडा ने दुकान में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान दुकान से अवैध रुप से रखी गई नशीली दवा की 975 गोलियां व 72 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी मोनू कुमार (35) पुत्र जय प्रकाश निवासी मानपुर देवड़ा को हिरासत में लिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी मानपुर देवड़ा निवासी मोनू कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।