फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार से रास्ता रोक की मारपीट, मामला दर्ज

कार से रास्ता रोक की मारपीट, मामला दर्ज

Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कार से रास्ता रोक की मारपीट, मामला दर्ज
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत भाणत में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में राजगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोककर उससे मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार भाणत निवासी सौरव वर्मा ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार की शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर जा रहा था तो खैरी की तरफ से एक अल्टो कार नंबर एचपी 16- 6381 तेज रफ्तार से आकर उसके पास रुकी। इस कार से तीन-चार लोग उतरे और उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

युवक ने आरोप लगाया कि अज्ञात युवक उसका मोबाइल भी छीन कर ले गए हैं। इस बारे में डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed