{"_id":"5a46386b4f1c1b4c528bc4e4","slug":"61514551403-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ढांक से गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ढांक से गिरा, युवक की मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)।
लाल ढांक-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतौन से करीब आठ किलोमीटर दूर चिलौन में मोटर साइकिल गहरी खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार पाब (कफोटा) निवासी सुरेश कुमार (40) शुक्रवार सुबह पांवटा साहिब से कफोटा की ओर जा रहा था। सतौन के समीप चिलौन में हेवना मंदिर के समीप वह करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जबकि राजबन चौकी से पुलिस की एक टीम भी वहां पहुंची। गहरी खाई होने के कारण वहां से युवक को निकालना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
लिहाजा, युवक का शव निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन