फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

Thu, 21 Dec 2017 10:36 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
- फोटो : amarujala
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के तहत डकरधार गांव की एक दुकान में आग लग गई। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, राजस्व विभाग के हलका पटवारी ने भी मौके का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत कांडो-भटनोल के डकरधार में बुधवार रात्रि एक दुकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में गल्ले में रखी 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी भी जलकर राख हो गई। जबकि, दुकान में रखे चावल, दालें, बच्चों की आइटम के अलावा छोटा मोटा सामान भी राख के ढेर में तबदील हो गया।
विज्ञापन

वीरवार को भटनोल निवासी रणदीप सिंह पुत्र नारायण सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। रणदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में डेढ़ लाख रुपये से परचून व अन्य सामान खरीदा था। आग के कारण पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को उसके पिता दुकान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को वह दुकान बंद करके रोजमर्रा की तरह घर चले गए। वीरवार को जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान से धुआं उठ रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर जब दुकान खोली गई तो दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। उन्होंने बताया कि आग से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वीरवार को शिलाई पुलिस के अलावा पंचायत प्रधान बनो देवी, पटवार सर्कल शिरी-क्यारी के ग्रामीण राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया। वहीं हलका पटवारी ने भी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की।


उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी दुलोराम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पंचायत प्रधान व ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित व्यवसायी को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed