फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशीली दवाइयों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों के साथ दो युवक गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नशीली दवाइयों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिरमौर पुलिस की टीम ने दोसड़का के समीप हरियाणा के दो युवकों को नशीली दवाइयों की 12 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मुख्य आरक्षी विकास कांडा की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान दो युवक कालाअंब की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो अवैध रूप से ले जाई जा रही नशीली दवाइयों की 12 शीशियां बरामद हुईं। युवकों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सादिकपुर, नारायणगढ़ (हरियाणा) और मोहित कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 7, मोहल्ला जोगियान, नारायणगढ़, (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को नशीली दवाइयां रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed