फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एटीएम तोड़कर कैश लूटने का प्रयास, दो गिरफ्तार

एटीएम तोड़कर कैश लूटने का प्रयास, दो गिरफ्तार

Tue, 31 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
एटीएम तोड़कर कैश लूटने का प्रयास, दो गिरफ्तार
atm
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में मंगलवार सुबह शातिरों की एटीएम से कैश लूटने की साजिश नाकाम हो गई। हैरानी की बात है कि माजरा पुलिस थाने से महज सौ मीटर दूरी पर एटीएम में शातिरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और चौकसी से शातिर सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्य माजरा निवासी साबीर अली ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब चार बजे वह अपनी पत्नी के लिए दवाइयां लेने जा रहे थे। लौटते समय उन्होंने एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों को देखा। माजरा बाजार में एसबीआई के एटीएम केबिन में अखबार लगाकर दो लोग तोड़फोड़ कर रहे थे। संदेह होने पर वह तुरंत माजरा पुलिस और ग्रामीणों को मौके पर लेकर पहुंचे। भीतर देखा तो दो शातिर एटीएम उखाड़ने में व्यस्त थे। मौके पर प्लास, पेचकस, चाकू और अन्य सामान सहित वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। शातिरों के ये सारे औजार माजरा पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मई में भी माजरा में एक एटीएम तोड़कर कैश उड़ाने के प्रयास हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ और लूट का प्रयास करने वाले हरियाणा के लाडवा निवासी सौरभ (28) और अमित कुमार (30) को गिरफ्तार किया गया है। मौके से जांच टीम ने पेचकस, प्लास और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपी नशेड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed