{"_id":"5b3250c44f1c1b64068b84f0","slug":"51530024132-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सोमवार को देर शाम को दो कारों की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा सीमा पर देहरादून निवासी विशाल कुमार पुत्र सूर्यवीर सिंह यमुनानगर से पांवटा होकर कार से देहरादून जा रहे थे। बहराल के समीप एक इंडिका कार ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बीच चालक व फ्रंट सीट पर बैठे सवार का एयरबैग खुल गया जिससे दोनों की जान बच सकी।
हादसे में रीतू कश्यप(42) पत्नी विशाल के सिर पर चोट आई है। विशाल व छोटे दो बच्चों को भी आंशिक चोटें लगी हैं। वहीं, इंडिका में सवार होकर आ रहे प्रवीण कुमार(42) पुत्र कश्मीरी लाल व पंकज पुत्र श्रवण कुमार निवासी हरियाणा लाडवा के सिर पर भी चोटें आई है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
----------