{"_id":"5b057a0e4f1c1bda408b7639","slug":"51527085582-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूल बसों के चालान, वसूला 2300 रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्कूल बसों के चालान, वसूला 2300 रुपये जुर्माना
Updated Wed, 23 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने दिल्ली गेट के पास की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
यातायात पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का पालन न करने वाले निजी स्कूल संचालकों की बसों पर शिकंजा कसा। दिल्ली गेट के पास पुलिस ने एक दर्जन के करीब बसों को जांच के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली तीन स्कूल बसों के चालान कर 2300 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
यातायात पुलिस ने दिल्ली गेट के समीप स्कूल बसों का जांच अभियान शुरू किया। यातायात पुलिस के प्रभारी सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बसों की जांच के दौरान एक आध बस में ओवर लोडिंग पाई गई। चालक और परिचालक बिना वर्दी के भी पाए गए। इस दौरान बसों में सीट की क्षमता से ज्यादा बच्चों को बिठाया गया था। बस के चालक और परिचालक भी बिना वर्दी के पाए गए।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश ठाकुर की अगुवाई की कार्रवाई के दौरान तीन बसों के चालान काटकर 2300 रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस मौके पर यातायात पुलिस के खुशहाल सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम के अलावा होमगार्ड कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन