{"_id":"5af5aad14f1c1bd3408b47be","slug":"51526049489-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साला भिड़े; डंडे-चाकू से हमला, दोनों गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साला भिड़े; डंडे-चाकू से हमला, दोनों गंभीर घायल
Updated Fri, 11 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस थाने के तहत मटक माजरी में विवाह समारोह के दौरान मारपीट हुई। जीजा-साला ने चाकू व डंडे से एक-दूसरे को लहूलुहान कर दिया। मारपीट करने वाले दोनों ही नशे में थे। गंभीर रुप से घायल दोनों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मटक माजरी में एक विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें ग्राम बेहड़ेवाला निवासी करनैल सिंह (47) पुत्र अमर सिंह तथा मटक माजरी निवासी मीन सिंह (44) पुत्र भागा सिंह पहुंचे थे। नशा करने पर दोनों ही किसी बात पर आपस में बहस करने लगे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि चाकू व डंडे से मारपीट हुई। इसके बाद जीजा मीन सिंह ने गुस्से में आकर अपने साले करनैल सिंह को चाकू मार दिया। मारपीट में दोनों खून से लथपथ हो गए।
पहले घायलों को माजरा पीएचसी पहुंचाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर पांवटा रेफर किया गया। ईएमटी रेखा व पायलट हरदीप सिंह 108 एंबुलेंस में घायल करनैल सिंह (47) को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। दूसरे घायल मीन सिंह को भी पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा के डॉक्टर सुधी गुप्ता ने कहा कि घायलों के सिर व छाती में गंभीर चोटें आई हैं। सीटी स्कैन करवा कर दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा पुलिस गहनता से जांच कर रही है। रिश्ते में जीजा व साले लगने वाले दोनों घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार चल रहा है।