फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पकडने थे शराबी, और हाथ लगा शराब का जखीरा

पकडने थे शराबी, और हाथ लगा शराब का जखीरा

Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पकडने थे शराबी, और हाथ लगा शराब का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों को दबोचने के लिए की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शराबियों को दबोचने के लिए लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने राजगढ़ के फटी पटेल में एक गाड़ी से अवैध रूप से लाई गई शराब की 104 पेटी (1248 बोतलें) बरामद की हैं। पुलिस ने देसी शराब जब्त कर वाहन चलाने वाले को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिरमौर पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को फटी पटेल में नाका लगा रखा था। हर आने-जाने वाले राहगीर को रोककर अल्कोहल मापने वाले यंत्र से जांच की जा रही थी कि इसी दौरान एक पिकअप जीप (एचपी 62-4944) को रोका गया तो उसमें शराब की खेप बरामद की गई। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि थाना प्रभारी बलवंत कंवर के नेतृत्व में पुलिस दल ने ज्ञानकोट के पास सामान्य चेकिंग के दौरान नेरीपुल से पुलबाहल की ओर जा रही पिकअप को रोका तो पुलिस को तलाशी के दौरान 104 पेटी (1248) बोतलें देसी शराब बरामद हुईं। वाहन को टाली भुज्जल निवासी संदीप वर्मा चला रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ठिकाने लगाया जाना था। उधर, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 18 चालान भी किए हैं। इनमें तीन चालान शराब पीकर वाहन चलाने के थे। पुलिस ने मौके पर ही करीब दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों और नशे का कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। भविष्य में भी यह नाके जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed