फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस से ढूंढ निकाली युवक के साथ भागी युवती

पुलिस से ढूंढ निकाली युवक के साथ भागी युवती

Sun, 19 Aug 2018 10:58 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से ढूंढ निकाली युवक के साथ भागी युवती
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से लापता युवती को सिरमौर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। युवती को भगाने वाले पश्चिम बंगाल के श्रीकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों का मेडिकल करवा रही है।
विज्ञापन

कालाअंब क्षेत्र से एक युवती 14 जुलाई को लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने पहले तो उसे अपने रिश्तेदारों में तलाश किया। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल पाया। लिहाजा, युवती के परिजनों ने कालाअंब पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

एक माह बाद युवती के घरवालों को पता चला है कि पश्चिम बंगाल के एक युवक के साथ युवती को घूमते व बातचीत करते हुए देखा गया था। जो उसे बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कालाअंब क्षेत्र में एक टॉवर लाइन के काम के दौरान अस्थायी तौर पर युवती के घर के पास लगाए गए टैंट में रह रहा था। युवती के घर उसका आना जाना था। 14 जुलाई को युवती के गायब होने के बाद से उक्त युवक भी इलाके में दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। युवती की तलाश के लिए एएसआई हेम प्रकाश की अगुवाई में टीम भेजी गई। इसमें कमल, अनिल, तपेंद्र, अशोक आदि पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। 18 अगस्त को टीम ने जम्मू के अखनूर में दोनों को धर दबोचा। पुलिस दोनों को कालाअंब लेकर आई है। दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed