{"_id":"5b3d09cb4f1c1bc6248b47fb","slug":"41530726859-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापामारी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन में पॉलिथीन और प्लास्टिक के सामानों का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। इस संदर्भ में मिली शिकायतों के बाद बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गठित स्पेशल टीम ने शहर में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान शहर की 13 दुकानों में पॉलिथीन पाया गया। जबकि सब्जियों की दुकानों के बाहर रेट लिस्ट नहीं होने पर कार्रवाई अमल में लाई गई। एक दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करते हुए भी पाया गया।
नाहन में प्लास्टिक के उत्पादों के अलावा पॉलिथीन के लिफाफों का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। हिमाचल में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन के प्रचलन पर रोक लगाने के मकसद से की गई छापामारी के दौरान कुल 36 दुकानों का निरीक्षण किया गया। 13 दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए दुकानदार पकड़े गए। इस पर विभाग ने मौके पर ही सभी को कुल 8900 रुपये का जुर्माना ठोका। जबकि 13 सब्जियों की दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होने पर 3.87 क्विंटल सब्जियां जब्त की गई। वहीं, एक दुकान में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग भी होता पाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि हिमाचल में पॉलिथीन और प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है। विभाग नियम तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कारोबारियों को निर्देश दिए कि फल, सब्जियों एवं अन्य करियाना वस्तुओं की प्रतिदिन के खरीद वाउचर अपनी दुकान में रखें। इससे यह पता लगाया जा सके कि व्यापारी अपना सामान महंगे दामों पर तो नहीं बेच रहे। अभियान में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नाहन पवित्रा पुंडीर के अतिरिक्त निरीक्षक श्याम भी शामिल रहे।
नाहन शहर में विभाग की दबिश के दौरान एक दुकान में घरेलू सिलिंडर पाए गए। होटल में सिलिंडरों का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दुकानदार स्कूटी में लादकर सिलिंडर ले गया। यहां तक कि टीम के साथ भी वह उलझ गया। दुकान से पीले रंग का पॉलिथीन भी बरामद किया गया।