फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आगे अगवा करने वाला वाहन, पीछे थी पीसीआर वैन

आगे अगवा करने वाला वाहन, पीछे थी पीसीआर वैन

Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आगे अगवा करने वाला वाहन, पीछे थी पीसीआर वैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बस स्टैंड के समीप रविवार रात को एक होटल से सुरक्षा कर्मी को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। जिस वक्त इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने युवक को बस स्टैंड से उठाया। ठीक उसी वक्त पुलिस रात्रि गश्त वाहन (पीसीआर) उस वाहन के ठीक पीछे पहुंचा था। यही नहीं इस वारदात के समय एक बालक भी होटल के समीप नजर आ रहा है जो कि पुलिस वाहन को हाथ से इशारा करता नजर रहा है। यही नहीं वह बालक बार-बार जिस वाहन में सुरक्षा कर्मी को अगवा कर ले जाया जा रहा था, उसकी तरफ भी इशारा कर रहा था। यह सब दृश्य होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं।
सवाल यह भी खड़ा हुआ है कि यदि पुलिस वाहन में बैठे कर्मी यदि थोड़ी चुस्ती दिखाते तो सुरक्षा कर्मी को अगवा करने वाले लोगों को मौके पर ही दबोच सकते थे।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात को बस स्टैंड के निकट बने होटल में तैनात सुरक्षा कर्मी ने कुछ लोगों पर उसे अगवा करने, उसके बाद मारपीट कर सड़क पर फेंकने के आरोप जड़े थे। साथ ही पांवटा पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया था। अब सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आधा दर्जन लोग वाहन लेकर होटल पहुंचे थे। उन्होंने वहां से रमेश को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान रमेश कुमार ने बस स्टैंड की ओर भागने की भी कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन दबोच कर वाहन में बिठा लिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में होटल के सामने खड़ा एक लड़का भी नजर आ रहा है जो इस घटना को देख रहा है। जैसे ही पट्टीनत्था सिंह निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र जगदीश कुमार को लेकर गाड़ी आगे बढ़ने लगती है। उसी दौरान पुलिस रात्रि गश्त वाहन लेकर वहां पहुंचती है जो उस वाहन के पीछे ही था जिसमें सुरक्षा कर्मी को अगवा किया जा रहा था। इसी दौरान वह बालक जो इस घटना को देख चुका है। पुलिस वाहन में बैठे कर्मियों को हाथ से इशारा करके बताने की कोशिश करता है। सवाल यह उठता है कि क्या वाहन में बैठे पुलिस कर्मियों ने बालक को देखा या नहीं? या फिर उसे अनदेखा कर आगे बढ़ गए? यदि पुलिस एक्शन में आती तो उसी समय आरोपियों को दबोचा जा सकता था?
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने निजी होटल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित युवक की मां जगीरों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है उन्हें न्याय मिलेगा। पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले के आरोपियों ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली है। होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed