फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   करंट लगने से पेड़ में बेसुध लटका रहा मजदूर

करंट लगने से पेड़ में बेसुध लटका रहा मजदूर

Tue, 24 Apr 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से पेड़ में बेसुध लटका रहा मजदूर
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के अंतर्गत बहराल में पशुओं के लिए पत्तियां काटने पेड़ पर चढ़े नेपाली मूल के एक मजदूर को अचानक करंट लग गया। पेड़ के करीब से जा रही हाई वोल्टेज लाइनों की वजह से लगे करंट की वजह से मजदूर पेड़ पर ही बेसुध हो गया। वह बहराल के एक परिवार के पास कार्य करता है। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर से एक टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बचाया जा सका।
पांवटा की ग्राम पंचायत बहराल में गुलाटी परिवार के पास नेपाल के कोलपुर निवासी घायल व्यक्ति मन बहादुर (50) कार्य करता है। मंगलवार को करीब 9 बजे साथ लगते क्षेत्र में मवेशियों के लिए हरी पत्तियां काटने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से कुछ दूरी पर बिजली लाइन गुजर रही है। एक टहनी गिर कर लाइन की तरफ चली गई जिससे कुछ करंट के झटके लगे और मन बहादूर अचेत हो गया। गनीमत यह रही कि वह टहनियों के बीच फंसा रहा। अचानक लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने पेड़ में जिंदगी व मौत से जूझ रहे बुजुर्ग की सूरजपुर अग्निशमन विभाग व पुलिस थाना पांवटा में सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूरजपुुर पांवटा दमकल केंद्र कार्यकारी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले क्षेत्र की बिजली लाइन बंद करवाई। फिर, पेड़ों में अचेत अवस्था में फंसे व्यक्ति को करीब आधा घंटा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित सीढ़ियों से नीचे निकाल लिया। 108 एंबुलेंस से मन बहादुर को सिविल अस्पताल उपचार को पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पेड़ में हरी पत्तियों को काटते वक्त वह करंट की चपेट में आया था। उसकी हालत में सुधार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed