{"_id":"5aa53c814f1c1bc4758b4cd8","slug":"41520778369-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ियों के छज्जे के नीचे दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीढ़ियों के छज्जे के नीचे दबने से मजदूर की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उअमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
सतौन में शनिवार की रात एक मजदूर की सीढ़ियों के छज्जे के नीचे दबने से मौत हो गई है। मृतक मजदूर की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के हरदोई निवासी 50 वर्षीय मान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मानसिंह चार पांच साल से सतौन में मजदूरी कर रहा था। सतौन में काफी समय से बंद पड़ी एक पुरानी फैक्टरी को गिराने का कार्य चला हुआ था। मृतक मानसिंह के साथ रह रहे अन्य व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की रात जब मानसिंह अपने कमरे में नहीं पहुंचा तो उसने उसे इधर-उधर ढूंढना शुरू कर दिया।
सतौन में कई अन्य फैक्टरी में जाकर भी मानसिंह का पता किया गया लेकिन कहीं भी पता नहीं चल पाया। रात को नौ बजे के करीब जब वह उस टूटी हुई फैक्टरी में पहुंचा तो वहां पर देखा कि पुरानी फैक्टरी की एक सीढ़ी गिरी हुई है और मानसिंह उसके मलबे में दबा हुआ है। इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। राजबन पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। मृतक को मलबे से बाहर निकाला गया और पांवटा ले गए। रविवार को सिविल अस्पताल पांवटा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि बीती रात मजदूर की एक दीवार के नीचे दबने से मौत हुई है। फैक्टरी कई सालों से बंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अगर कोई इसमें दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
--------------