फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तारुवाला की मृतक युवती के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

तारुवाला की मृतक युवती के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 02 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तारुवाला की मृतक युवती के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में 10 दिन से लापता नाबालिग का 26 जनवरी को यमुना नदी में शव बरामद हुआ था। लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लड़की की हत्या हुई है और हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। इस तरह के कुछ सुराग परिजनों ने डीएसपी पांवटा से मुलाकात कर दिए हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान जसवीर सिंह, रतन चंद, सरोज, विमला देवी, सोमचंद, स्नेहलता व नीलम समेत तारुवाला निवासी परिजन व ग्रामीण डीएसपी पांवटा से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 16 जनवरी 2018 को लड़की (16) घर से ट्यूशन को निकली थी। उसी दिन से लड़की लापता है।
विज्ञापन


परिजनों ने लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। अपने स्तर पर परिजनों व ग्रामीणों ने पता किया तो आखिरी बार पांवटा में दो युवकों के साथ नजर आई थी। इन दोनों युवकों से भी ग्रामीणों ने बात की थी। पांवटा में सीसीटीवी में भी लड़की के साथ दोनों लड़के नजर आए हैं। इसकी फुटेज जांच कर रहे अधिकारी के पास मौजूद है। परिजनों ने कहा कि लड़की ने उस दिन जो स्वेटर पहना था, वो नहीं मिल है। परिजनों व प्रतिनिधिमंडल ने हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed