फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डिंगोरी में तेंदुए के हमले से व्यक्ति घायल

डिंगोरी में तेंदुए के हमले से व्यक्ति घायल

Mon, 15 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डिंगोरी में तेंदुए के हमले से व्यक्ति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गिरिपार की दुर्गम पंचायत बकरास के ग्राम टिपा डिंगोरी में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया है। ग्रामीण जंगल में घास-पत्तियां लेने गया था। अचानक झाड़ियों के बीच से तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि ग्रामीण के पास दराती व मोटा ऊनी लोईया था जिनके सहारे उसने तेंदुए से अपनी जान बचाई। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।

बकरास निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर(43) पुत्र सूरत सिंह ने बताया कि घास पत्ती लेने उप गांव टिपरा डिंगोरी से जंगल की तरफ निकले थे। इस बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हाथ में दराती थी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी से बचाव को पहने जाने वाला मोटा ऊनी वस्त्र लोईया था। तेंदुए के हमले के दौरान बचाव में हर बार दराती व लोईया आगे करने से जान बच सकी। हमले में राजेंद्र के मुंह व टांग पर खरोंचें आई हैं। घायल होने पर युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने वन विभाग रेणुका मंडल में सूचना दे दी है। तेंदुए के हमले से घायल को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी है। साथ ही खौफ का पर्याय बनते जा रहे तेंदुए को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ने की मांग रखी है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ माह पहले क्यारी गांव की महिला पर भी तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बकरास निवासी राजेंद्र ठाकुर उपचार को पहुंचे। तेंदुए के हमले से राजेंद्र के मुंह व टांग पर चोटें आई हैं। उपचार के बाद उसे घर भेजा गया है।

बाक्स...
ग्राम खैरी पड़दूनी में बाइकर्स पर अचानक झपटा तेंदुआ
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत सैनवाला निवासी भगत राम व बीएस चौधरी ने बताया कि खैरी पड़दूनी में तेंदुए का खौफ बढ़ने लगा है। विगत दिन खैरी-पड़दूनी मार्ग पर जंगल की तरफ से तेंदुआ अचानक बाइक पर झपट गया। अचानक हमले से बाइक चालक ने डर कर रफ्तार बढ़ा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed