{"_id":"572ca2944f1c1bb9305cce8f","slug":"37-seven-wine-botal-found-in-johdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ों में अवैध शराब की 37 बोतलें पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोहड़ों में अवैध शराब की 37 बोतलें पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
Updated Fri, 06 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाकुआं/राजपुर(सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी व सुरक्षा शाखा टीम ने अवैध शराब बरामद की है। जोहड़ों गांव के समीप पुलिस टीम ने दबिश दी। एक साइकिल मरम्मत की दुकान में शराब बरामद हुई। अवैध शराब समेत आरोपी को दबोचा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद माजरा चौकी से एएसआई देवी सिंह, सुरक्षा शाखा टीम पांवटा के मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, सेवा सिंह व नवराज की टीम ने छापा मारा। जोहड़ों में साइकिल मरम्मत की दुकान संचालक छोटा राम के पास से अवैध अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर समेत कुल 37 बोतलें बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।