{"_id":"5b1fdbbb4f1c1bfa6e8b78ef","slug":"31528814523-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग से गिरे अधेड़ ने अस्पताल में तोड़ दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांग से गिरे अधेड़ ने अस्पताल में तोड़ दम
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पुन्नरधार भराडी निवासी 55 वर्षीय शेर सिंह ने मंगलवार को ददाहू अस्पताल में दम तोड़ दिया। शेर सिंह पुत्र तुलाराम रविवार को भूतमड़ी गांव के पास गिर गया था। बुरी तरह से जख्मी शेर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना रेणुुकाजी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि रविवार को जिले में काफी बारिश हुई। इस दौरान भूतमड़ी के पास शजेर सिंह गिर गया था। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद परिजनों ने शेर सिंह को गंभीर अवस्था में ददाहू चिकित्सालय में भर्ती करवाया था।
--------------