{"_id":"5a9199c14f1c1bdd0b8b5be0","slug":"31519491521-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दा उद्योग में लगी आग, कच्चा माल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गद्दा उद्योग में लगी आग, कच्चा माल जलकर राख
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, छानबीन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक उद्योग में शुक्रवार आधी रात अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा कच्चा माल और केमिकल जलकर राख हो गया। नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता था लेकिन दमकल विभाग की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग ने आग से फैक्टरी को लगभग एक लाख रुपये के करीब नुकसान होने का आकलन किया है।
अति संवेदनशील जोन में आने वाले औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में फोम के गद्दे बनाने वाले एक उद्योग में शुक्रवार की रात अचानक आग भड़क गई। इससे उद्योग और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। कालाअंब- त्रिलोकपुर सड़क मार्ग पर स्थित गद्दे बनाने वाले उद्योग में मध्यरात्रि करीब 1:40 बजे फैक्टरी की दो मंजिला इमारत में धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद कंपनी में तैनात चौकीदार ने तुरंत फायर ब्रिगेड कालाअंब को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद 5 से 10 मिनट के भीतर दमकल विभाग का फायर टेंडर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दो मंजिला इमारत होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया। तब तक उद्योग में रखा गया कच्चा माल ओर रसायनिक पदार्थ जलकर राख हो गया। जिला फायर स्टेशन अधिकारी एसएल गौतम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि नुकसान का जायजा लेने के बाद विभाग कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन