फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   3.25 crore rupees undeclare income found in jewellery shops by it department cheking

सवा तीन करोड़ रुपये की अघोषित आय निकली

Fri, 23 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 23 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
3.25 crore rupees undeclare income found in jewellery shops by it department cheking
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics

नाहन (सिरमौर)। आयकर विभाग की टीम की ओर से नाहन शहर की दो ज्वेलरी शॉप पर की गई छापेमारी में आयकर रिटर्न में भारी गोलमाल पाया गया है। विभाग की टीम द्वारा खंगाले गए दस्तावेजों के बाद दोनों दुकानों में लगभग सवा तीन करोड़ अघोषित आय निकली है जिन्हें सरेंडर किया गया है। संयुक्त आयकर आयुक्त अभिषेक पाल गर्ग की अगुवाई में की गई इस छापेमारी में लगभग 20 सदस्य शामिल थे। छापेमारी के दौरान करीब 18 घंटों तक दस्तावेजों को खंगाला गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टीम की जांच-पड़ताल पूरी हुई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने नाहन शहर के छोटा चौक स्थित दो नामी ज्वेलर्स की दुकानों में छापा मारा था। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई इस छापेमारी में संयुक्त आयकर आयुक्त अभिषेक पाल गर्ग, आयकर विभाग के उप निदेशक प्रवीण कुमार, जिला आयकर अधिकारी विनीत स्याल, सोलन के आयकर अधिकारी एनडी गोयल, सिरमौर के इंस्पेक्टर विक्रमजीत सहित करीब 20 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों दुकानों में सुबह करीब 11 बजे एक साथ छापा डाला गया। इसके तुरंत बाद दुकानों के शट्टर बंद किए गए और दस्तावेज, बिल आदि की जांच पड़ताल की गई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद दोनों दुकानों से सवा तीन करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला आयकर अधिकारी विनीत स्याल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा किए एक दुकान में 2.62 करोड़ रुपये, जबकि दूसरी दुकान में 52 लाख रुपये अघोषित पाए गए हैं। विभागीय दस्तावेजों से मेल नहीं खाने पर दोनों दुकानों में इस राशि का मिलान नहीं होने पर सरेंडर किया गया। उनके अनुसार अब दुकानदारों को इस राशि का आयकर पेनल्टी के साथ अदा करना होगा।

 बॉक्स--
30 तक घोषित करें अपनी आय
आयकर अधिकारी विनीत स्याल ने बताया कि विभाग ने 30 सितंबर तक अघोषित आय को घोषित करने की तिथि मुकर्रर की है। कारोबारी इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस संदर्भ में किसी को पूरी जानकारी नहीं मिल ही है तो वह विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed