फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   22,500 fine on illegale mining

अवैध खनन पर वसूला 22,500 रुपये जुर्माना

Tue, 07 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू Updated Tue, 07 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
22,500 fine on illegale mining
mining

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग ने पिछले कुछ दिनों के दौरान 28 वाहनों के चालान करके 2.63 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है। पुलिस विभाग के साथ-साथ वन विभाग भी अब अवैध खनन पर शिकंजा कसने की मुहिम में जुट गया है। वन विभाग की टीम अवैध खनन पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। मंगलवार को वन मंडल रेणुका की टीम ने रेणुका के समीप नाका लगाकर पांच ट्रैक्टरों के चालान करके उनसे 22,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की। 

वन विभाग की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए खनन माफिया में हड़कंप मच गया। सुबह के समय वन विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की इस टीम में डीएफओ रेणुका सुशील राणा सहित पीओ प्रेमपाल व वन रक्षक तपेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अवैध खनन पर नकेल कसते हुए 28 वाहनों के चालान करके 2.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। जबकि खनन माफिया व वन माफिया के प्रति विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्रतिदिन संगड़ाह चौक व आसपास के क्षेत्रों में नाके लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed