{"_id":"5c3ccec2bdec22732c13ecb1","slug":"21547488962-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत रोनहाट कस्बे से कुछ ही दूरी पर गुमराह नामक स्थान पर सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सिरमौर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को संगड़ाह क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक फौजी की मौत हो गई थी। ताजा घटनाक्रम में सोमवार को रोनहाट में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सुनियाड़ी कीनू निवासी कमलेश कुमार (28) व विनोद कुमार (30) रोनहाट-हरिपुरधार सड़क से अपनी कार में शिलाई की ओर आ रहे थे। गुमराह नामक स्थान पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही कमलेश की मृत्यु हो गई थी। हादसे में घायल विनोद कुमार को पांवटा अस्पताल रेफर किया गया है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी अशोक नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की मौत हो गई। शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।