{"_id":"5c2502cbbdec225697311532","slug":"21545929419-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-सतौन-शिलाई एनएच-707 मार्ग पर एक बाइक और जीप की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया। लेकिन, परिजन उसे यूपी के सहारनपुर ले गए। राजबन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार शाम को पांवटा सतौन एनएच-707 मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। घारटीधार के ग्राम मालगी छछेती रघुवीर सिंह पुत्र सुंदर लाल के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। रघुवीर सिंह ने बताया कि नजीर अहमद व मुंशी राम के साथ सतौन सड़क पर गांव बलीवाला के समीप गड्ढों में मिट्टी पत्थर भरने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान जीप (एचआर-58--3080) सतौन की तरफ जा रही थी। पीछे से एक बाइक सवार ने कंडक्टर साइड में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक (यूपी-11वाई-3538) पर सवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी मोंटी पुत्र पाला राम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर राजबन पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी धनवीर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। घायल को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोंटी को नाहन रेफर कर दिया गया। लेकिन, परिजन आगामी उपचार के लिए यूपी ले गए। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि राजबन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, पांवटा से रामपुर घाट मार्ग पर बुधवार रात को सड़क हादसा हुआ। स्कूटी स्किड होने से 24 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल करण (24) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।