फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा वाईपास के समीप हुड़दंग व मारपीट की शिकायत

पांवटा वाईपास के समीप हुड़दंग व मारपीट की शिकायत

Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पांवटा वाईपास के समीप हुड़दंग व मारपीट की शिकायत
पांवटा बाईपास के समीप हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार
विज्ञापन

सैलानियों और स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बाईपास के समीप सोमवार रात को नशे में धुत कुछ लोगों ने हुड़दंग मचाया। इस दौरान कुछ पर्यटकों के साथ मारपीट करने से रोकने वाले स्थानीय लोगों से भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। इस दौरान एक समुदाय के व्यक्ति को बालों से पकड़कर खींचा गया। हाथापाई के दौरान सोने की चेन गिरने की भी लिखित शिकायत पुलिस थाने में दी गई है। शिकायत मिलने पर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को बाईपास चौक के समीप नशे में धुत कुछ लोगों ने हरदेव सिंह, प्रीतपाल सिंह और बलविंद्र सिंह के साथ मारपीट की है। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है कि कुछ लोग नशे में धुत होकर पर्यटकों के साथ बहस और हाथापाई कर रहे थे। इस बीच बाईपास के समीप से जा रहे स्थानीय क्षेत्र निवासी हरदेव सिंह, प्रीतपाल और बलविंद्र ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने नशे में धुत होकर इनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान सोने की चेन टूट गई, जिसका कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। स्थानीय क्षेत्र के एक युवक को बालों से खींचने पर विवाद बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी आरोपी बहस करने लगे। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिली है। शांति भंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लिखित शिकायत मिली है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed