फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बीयर बार और शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं

बीयर बार और शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं

Wed, 28 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बीयर बार और शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं
डेमो पिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
संगड़ाह बस अड्डे के निकट काली मिट्टी के समीप खुले बीयर बार और शराब के ठेके के खिलाफ महिलाएं विरोध मेें उतर आई हैं। क्षेत्र के 8 महिला मंडलों ने जिला प्रशासन से इन ठेकों को अविलंब बंद करने की मांग की है। ठेके बंद न होने की सूरत में महिलाओं ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। अपनी इस मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त से भी मिला।
इस दौरान महिलाओं ने उपायुक्त के नाम उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा जिसके माध्यम से महिलाओं ने संगड़ाह में काली मिट्टी के निकट खुले बीयर बार व शराब के ठेके को तुरंत बंद करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बब्ली, कमला देवी, विद्या देवी, चंद्रकला, तारा देवी, कौशल्या देवी, संतोष, इंद्रा, राधा देवी, मीरा, सुनीता देवी, कांता देवी, राधा, विमला, सत्या, लीला, रेखा, किरण, सत्या देवी, कमला, सीमा देवी, उमा देवी, रक्षा, श्यामा, लक्ष्मी, सरोज, सुमित्रा, तारा देवी, सावित्री, चंदा, गीता देवी, सोनो देवी आदि दर्जनों महिलाओं ने बताया कि काली मिट्टी के समीप शराब का ठेका और बीयर बार खुला है जिसने महिलाओं की नाक में दम कर रखा है। महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है। युवाओं को भी शराब की लत लग रही है। उनके घर बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस ठेके को बंद करने के लिए क्षेत्र के सभी महिला मंडलों ने प्रस्ताव पारित किए हैं। यह प्रस्ताव पंचायत प्रधान, स्थानीय एसडीएम को भी सौंपे जा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक इन ठेकों को बंद करने की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी से मांग की कि उनकी इस गंभीर समस्या पर ध्यान दिया जाए और दोनों ठेकों को बंद किया जाए ताकि वह सभी सुख शांति के रह सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में महिला मंडल काली मिट्टी, महिला मंडल संगड़ाह, महिला मंडल डाहर, महिला मंडल टिकरी, महिला मंडल पावरा, महिला मंडल कडोली, महिला मंडल लगनू से जुड़ी करीब चार दर्जन महिलाएं शामिल रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed