फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   त्रिलोकपुर में नष्ट किए 2 क्विंटल खाद्य पदार्थ

त्रिलोकपुर में नष्ट किए 2 क्विंटल खाद्य पदार्थ

Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर में नष्ट किए 2 क्विंटल खाद्य पदार्थ
sweet - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के त्रिलोकपुर में मंगलवार को फूड सेफ्टी विभाग ने दबिश दी। इस दौरान विभाग ने त्रिलोकपुर मेले में चल रही सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारी डॉ. अतुल कायस्था की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर फास्ट फूड की दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचा गया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन के करीब दुकानों से खराब समोसे, पकौड़े, मिठाइयां व अन्य खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विभाग ने दो दर्जन से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल के करीब खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट करवा दिया। इसके अलावा विभाग ने जूस बनाने वाले स्टाल्स पर भी गुणवत्ता जांची। विभाग ने जूस के स्टाल चलाने वाले ऐसे लोगों की जानकारी भी मांगी है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई दुकानदार विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही अपनी दुकानें व स्टाल बंद करके चलते बने।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। विभाग की इस कार्रवाई दल में हरिचंद, रसपाल सैनी व जगदीश भी शामिल रहे।
उधर, विभाग के अधिकारी डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 2 क्विंटल के करीब खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed