{"_id":"5a7af2534f1c1ba4268b911b","slug":"21518006867-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम व चरस के अवैध कारोबार का भांडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम व चरस के अवैध कारोबार का भांडाफोड़
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)।
पुलिस ने अफीम और चरस के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। यशवंत नगर में एक दुकान पर दबिश देने के बाद पुलिस के हाथ ये सफलता लगी। दुकान की जांच और पड़ताल के बाद बरामद हुए अवैध नशे के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम को उसने यशवंत नगर (गिरिपुल) में एक दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने दुकानदार से 235 ग्राम चरस और 301 ग्राम अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की। लंबे समय से पुलिस को यशवंत नगर में चरस और अफीम का अवैध कारोबार किए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया और मंगलवार शाम को दुकान में दबिश देकर छानबीन की। इस दौरान पुलिस को दुकान से ही अफीम और चरस को पकड़ने में सफलता हाथ लग गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 90 हजार के करीब बताई जा रही है। जबकि, चरस की कीमत 25 हजार रुपये के करीब है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार ज्योति स्वरूप के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस की टीम ने दुकानदार से अफीम और चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है
विज्ञापन