फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खाली हाथ बैरंग लौटी कब्जे हटाने आई टीम

खाली हाथ बैरंग लौटी कब्जे हटाने आई टीम

Fri, 29 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खाली हाथ बैरंग लौटी कब्जे हटाने आई टीम
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में कृषि विभाग की भूमि से अवैध कब्जों को गिराने पहुंची अधिकारियों की टीम शुक्रवार को बैरंग लौट गई। अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देने के बावजूद भी तीन दुकानों पर ताले लटके मिले, तो दो अवैध कब्जाधारियों ने कोर्ट से स्टे ले लिया।
विज्ञापन

लिहाजा, कृषि और राजस्व विभाग की टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। विभाग की टीम कृषि विभाग की भूमि पर बने पांच अवैध कब्जों को हटाने ददाहू पहुंची थी। तीन दुकानों पर ताले जड़े होने के कारण विभाग ने इन दुकानों पर नोटिस चस्पां दिए। जल्द ही विभाग इन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगा। ददाहू में कृषि विभाग की जमीन पर पिछले लंबे समय से अवैध कब्जों की भरमार हैं। कई अवैध कब्जाधारियों ने विभाग की जमीन पर खोखे बनाकर अपना व्यवसाय खोल रखा है। भले ही विभाग की टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा, लेकिन इस दौरान अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा रहा। अवैध कब्जों के चलते ददाहू कस्बे की सड़कें भी काफी तंग हो गई हैं। राहगीरों व यात्रियों को जाम की स्थिति से निपटना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के एसएमएस प्रेम ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को पांच अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। लेकिन, तीन अवैध कब्जाधारी ताले लगाकर फरार हो गए। दो अवैध कब्जाधारियों ने अदालत से स्टे ले लिया है। विभाग अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई को जल्द अंजाम देगा। इस मौके पर कृषि विभाग के एडीओ ऋषि ठाकुर, कानूनगो हीरा सिंह, बीआरओ अशोक पंवार सहित कृषि व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed