{"_id":"5c3ccec6bdec22738563cecc","slug":"201547488966-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी के साथ पैदल जा रहे मासूम को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसी के साथ पैदल जा रहे मासूम को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी के अंतर्गत आने वाले ददाहू बाजार में सोमवार शाम एक ढाई साल के मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है। मासूम बच्चे की मौत से माता-पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ददाहू क्षेत्र के अंतर्गत सौराणी गांव का ढाई वर्षीय ऋतिक अपनी मौसी के साथ रेणुका की ओर पैदल जा रहा था। ददाहू बाजार में एसबीआई शाखा के समीप अचानक हरिपुरधार की तरफ से आ रहे एक ट्रक (एचपी 71-2360) ने उसे कुचल दिया। टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। हालांकि, दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को ददाहू अस्पताल लेकर गए। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ऋतिक अपनी मां और मौसी के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहा था। मां की गोद में एक अन्य बच्चा भी था। ऋतिक अपनी मौसी के साथ चल रहा था। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मां किरण सुधबुध खो बैठी है। जबकि पिता मोहन लाल भी गहरे सदमे में है। हादसे के बाद हालांकि, ट्रक चालक ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की। लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उधर, रेणुका थाना के प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक ददाहू की ओर आ रहा था। बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से बच्चे के परिजनों को तहसीलदार नरोत्तम गौड़ ने 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया है।