फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवती ने फंदा लगाकर दी जान

युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 22 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
युवती ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने वीरवार रात पांवटा के बद्रीपुर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गिरिपार के ग्राम बागआबड़ा की मोनिका (25) पुत्री गीता राम पांवटा के बद्रीपुर में परिवार के साथ रह रही थी। वीरवार देर रात को युवती ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने युवती को लटका हुआ देखा तो फंदे से उतार कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया। बद्रीपुर में मौके पर जाकर भी जांच की जा रही है। मौके से कोई सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि गिरिपार बागआबड़ा निवासी युवती मोनिका ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
---
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed