{"_id":"5aabd03f4f1c1baf758b5cb4","slug":"201521209407-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने गई युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने गई युवती लापता
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल की एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती के पिता ने संगड़ाह पुलिस थाना में युवती के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती के पिता ने कहा कि 15 मार्च को उसकी बेटी 12वीं कक्षा की परीक्षा देने अपने परीक्षा केंद्र पहुंची थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। घर वापस न पहुंचने पर युवती का इधर-उधर भी पता किया गया है। युवती को ढूंढने के प्रयासों के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
शिकायत में परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि 21 वर्षीय युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संगड़ाह पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
-----------