फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   घास काट रही महिला पर दराट पत्थरों से हमला

घास काट रही महिला पर दराट पत्थरों से हमला

Sat, 17 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
घास काट रही महिला पर दराट पत्थरों से हमला
police logo
शिलाई (सिरमौर)।
विज्ञापन

थाना शिलाई के अंतर्गत कयारी पंचायत में एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वीरवार को सत्या देवी अपने खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं आईं और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि उन्होंने तेजधारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला पर दो महिलाओं ने दराट और पत्थरों से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद महिला के देवर ने इस बाबत शिलाई थाना में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि सत्या देवी नाम की यह महिला अपने घर के पास जंगल में घास काटने गई हुई थी। इस बीच उसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने उस पर हमला बोल दिया। उसके परिजन उसे 108 एंबुलेंस में शिलाई अस्पताल लेकर आए। मारपीट की वजह का पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिलाओं में पुराने विवाद के चलते यह मारपीट हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के हाथों व बाजुओं पर गंभीर चोटें आई हैं। एएसपी डॉ. मोनिका ने बता कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed