{"_id":"5ca0ecb8bdec221420474e49","slug":"191554050232-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं दिया तो घर से निकाल दी विवाहित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं दिया तो घर से निकाल दी विवाहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज नहीं दिया तो घर से निकाल दी विवाहिता
अदालत के आदेश पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
पांवटा साहिब पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा साहिब में अदालत के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने अपनी सास, ससुर, ननद और ननद के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के आदेश के बाद पांवटा पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार महिला ने अपने प्रति के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसकी शादी सिंघपुरा के एक व्यक्ति से वर्ष 2009 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। इस दौरान इसके घर वालों ने शादी में उपयोग होने वाले सभी वस्तुएं, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और कुछ रुपये दहेज में इसके पति को दिए थे। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ अरसे बाद ही ससुराल के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे और दहेज की मांग की जाने लगी। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले दहेज के रूप में मारुति कार और सोने की बालियों की मांग करने लगे। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका ससुर, सास, ननद और ननद का पति दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे। 14 जुलाई 2017 को जब उसके माता-पिता दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर सके तो से मायके छोड़ दिया। शिकायत में यह भी बताया गया कि ससुर की ओर से उसे कई प्रकार की धमकियां दी गई। पांवटा साहिब के एसएचओ संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अदालत से मिले आदेश के बाद पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी छानबीन की जा रही है।