फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बालासुंदरी मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से श्रद्धालु घायल

बालासुंदरी मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से श्रद्धालु घायल

Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
बालासुंदरी मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से श्रद्धालु घायल
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर के समीप रविवार दोपहर पहाड़ी का मलबा गिरकर सड़क पर आ गया। इसकी चपेट में आने से एक श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि कुछ दुकानदार बाल-बाल बचे। अस्थायी तौर पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को इससे काफी नुकसान पहुंचा है। घायल को उपचार के लिए कालाअंब ले जाया गया। जहां से परिजन उसे पीजीआई ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे त्रिलोकपुर मुख्य द्वार से लगभग सौ मीटर की दूरी पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस दौरान श्रद्धालु मां बालासुंदरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद से अपने दोस्तों के साथ आए अशोक कुमार भी पैदल मंदिर जा रहे थे। मंदिर के प्रथम द्वार से करीब सौ मीटर पीछे अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। अशोक कुमार उसकी चपेट में आ गया। जबकि वहां पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे करीब आधा दर्जन दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। रेहड़ी-फड़ी मलबे की चपेट में आ गई हैं। घायल अशोक को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए कालाअंब के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया गया। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया। मलबे को हटवा दिया गया है। इस इलाके में अब दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed