फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भूमि विवाद को लेकर मां-बेटों से मारपीट

भूमि विवाद को लेकर मां-बेटों से मारपीट

Sun, 01 Jul 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर मां-बेटों से मारपीट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में करीब आधा दर्जन लोगों ने एक महिला और उसके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया। डंडों और सरियों से लैस युवकों ने तीनों पर प्रहार शुरू कर दिए। इससे पूरा परिवार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, अब पुलिस छानबीन के बाद ही इसकी तस्दीक हो सकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में रेणु शर्मा और उसके दो बेटों सिद्धार्थ और केशव पर जानलेवा हमला हुआ। कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए और जबरन उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। घायल सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार का फायदा उठाते हुए आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। सभी डंडों व सरियों से लैस होकर आए थे। उन्होंने पहले उनकी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद उन पर भी लाठियां मांजी।
विज्ञापन

उधर, एचएचओ पांवटा साहिब अशोक चौहान ने बताया कि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को झगड़े में कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed