फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई में पिकअप लुढ़की, 15 घायल

शिलाई में पिकअप लुढ़की, 15 घायल

Sat, 24 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिलाई में पिकअप लुढ़की, 15 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पशमी-मटियाना-बुटियाणा संपर्क पर पश्मी के समीप एक पिकअप 100 फिट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को पांवटा साहिब रेफर किया गया। जबकि अन्यों का इलाज शिलाई में ही चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम शिलाई से बुटियाणा जा रही पिकअप (एचपी 17 बी 1605) पशमी की पहली कैंची पर अचानक अनियंत्रित हो गई और 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खतर सिंह मानल (45),भादर सिह बैंगाणी (28), श्याम सिंह बुटियाणा (20), अमित बुटियाणा (30), अभिशेख दुदई उत्तराखंड (20), मनोज बुटियाणा (17), निशांत बुटियाणा (13), अंजू मटियाना (20), रिषभ मटियाना (14), पिंकी बुटियाणा (28), मनसवी 3 वर्ष, रक्षित 1 माह बुटियाणा, कमलेश बुटियाणा तथा ममता पश्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया जहां से भादर सिंह, किरण, अंजू तथा ममता की हालत गंभीर होने पर पांवटा रेफर किया गया। प्रशासन की ओर से घायलों को 2 हजार रुपये की राहत दी गई है। शिलाई पुलिस के एएसआई प्रताप राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बालीकोटी सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
--चार घायल पांवटा अस्पताल किए रेफर
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed