फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच-907 मार्ग पर ज्वालापुर के समीप एक सड़क हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला भागवत कथा सुनकर अपने घर की ओर जा रही थी कि इसी दौरान उसे एक तेजरफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।

दुर्घटना को लेकर ज्वालापुर निवासी सोमनाथ पुत्र राजेंद्र प्रकाश ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार देर शाम को पांवटा-सतौन मार्ग पर ज्वालापुर के समीप खड़ा था। भागवत कथा सुनने के बाद ज्वालापुर गांव की निर्मला देवी घर लौट रही थी कि इसी बीच सतौन की तरफ से तेजरफ्तार बाइक पर सवार मोहम्मद अयाज पुत्र शकील अहमद निवासी बरखेड़ा तहसील बिलासपुर पीलीभीत यूपी ने महिला को टक्कर मार दी। इससे निर्मला देवी सड़क के किनारे कच्ची सड़क में जा गिरी। इसके बाद महिला को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि शिकायत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed