फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर पुलिस ने यूपी से धरा उद्घोषित अपराधी

सिरमौर पुलिस ने यूपी से धरा उद्घोषित अपराधी

Tue, 09 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर पुलिस ने यूपी से धरा उद्घोषित अपराधी
कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले लंबे समय से जुटी थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से अपराधी को दबोचा है। जानकारी के अनुसार अकबर पुत्र लतीफ निवासी शामली, उत्तर प्रदेश को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद सिरमौर ले आई है। इस आरोपी के खिलाफ कालाअंब पुलिस थाने में आईपीएसी की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एक फरवरी 2012 में मामला दर्ज किया गया था। अपराधी के अदालत में हाजिर न होने के कारण उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया गया। अदालत से भगौड़ा घोषित होने के बाद आरोपी को दबोचने के लिए पीओ सेल ने उत्तर प्रदेश के शामली में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस बार पुलिस को इस मामले में कामयाबी मिली। मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed