{"_id":"5b4b82f74f1c1b3b748b4ef3","slug":"181531675383-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर में चालक की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर रविवार शाम को पुरुवाला के समीप कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एनएच-7 पर कार एचआर 03 एफ- 9201 पुरुवाला संपर्क सड़क से मुख्य सड़क पर आ रही थी। इस बीच बाइक एचपी17सी-6339 से टक्कर हो गई। हादसे में भगवानपुर निवासी बाइक सवार मनफूल (45) उर्फ जंगा पुत्र रफीक मोहम्मद उछलकर दूर जा गिरा। इससे उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। माजरा थाना से आईओ तेजेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी चालक को जल्द दबोचा जाएगा।