फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाया ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति का पद

फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाया ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति का पद

Tue, 05 Jun 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाया ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति का पद

विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाया ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति का पद
शिकायतकर्ता ने आईटीआई की प्रतियां पुलिस को सौंपी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
उपमंडल राजगढ़ में दो लोगों पर फर्जी दस्तावेजों से ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति की नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमदत्त निवासी हनोलीपुल ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि आरटीआई से प्राप्त सूचना के आधार पर पद हासिल करने वाले दोनों लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के बूते नौकरी हथियाई। इस वजह से पात्र व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। सोमदत्त ने बताया कि ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति (जीपीआरपी) के पद के लिए 1 मार्च 2018 को विकास खंड राजगढ़ में साक्षात्कार हुए थे जिसमें रीना कश्यप पुत्री रविदत्त कश्यप ग्राम शाया चबरोन और संदीप कुमार पुत्र सादीराम ग्राम धामल डाकघर सनौरा ने फर्जी प्रमाण पत्र देकर जीपीआरपी का पद हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों की प्रतियां मई 2018 को निदेशक सोशल ऑडिट यूनिट हिमाचल प्रदेश से प्राप्त की हैं। आरटीआई से प्राप्त सूचना में पता चला है कि साक्षात्कार के लिए सामाजिक संगठन से अनुभव का प्रमाण पत्र अपेक्षित था। इसके तहत प्रति वर्ष के अनुभव के 10 अंक दिए जाने थे। अनुभव के कुल 50 अंक रखे गए थे। रीना कश्यप व संदीप ने जो प्रमाण पत्र और एफिडेविट दिया है वह झूठा और गलत है। रीना कश्यप और संदीप द्वारा गलत तरीके से प्रमाण पत्र देकर नौकरी हासिल करने की जानकारी संबंधी साक्ष्यों, प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों को शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना को उपलब्ध करवाया है। सोमदत्त की शिकायत पर राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
--------
-------हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed