फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रिहायशी मकानों तक पहुंची आग, हजारों का नुकसान

रिहायशी मकानों तक पहुंची आग, हजारों का नुकसान

Sun, 15 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी मकानों तक पहुंची आग, हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला के नजदीक जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई जिसने जल्द ही भयंकर रूप धारण कर लिया और आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। इससे गोविंदगढ़ निवासी का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ के नजदीक जंगल में आग लगने का सिलसिला शनिवार को शुरू हुआ था जिस पर मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया लेकिन रविवार दोपहर को आग फिर से भड़क गई। भयंकर आग रिहायशी इलाकों तक पहुंचने के कारण सर्वजीत सिंह पुत्र स्व. बख्शीस सिंह निवासी गोविंदगढ़ का घरेलू सामान जल गया। सामान धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा हुआ था जिसमें डबल बैड, सिंगल बैड, दो दरवाजे, पाइपें, रजाई, गद्दे, पेटी, ढेर सारे कपड़े शामिल रहे। किराये पर लाई गई तीन दरियां भी आग में जल गईं। बकौल सर्वजीत सिंह उसे इस आगजनी में हजारों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे फायर स्टेशन अधिकारी शंभु लाल गौतम, फायर मैन रमेश चंद, रविंद्र, गृह रक्षक देवराज व ड्राइवर हुकम सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि आग यूं ही फैलती चली जाती तो रिहायशी कई मकान उसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन अधिकारी शंभू लाल गौतम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग की चपेट में आने से जंगल के छोटे पौधों, जंगल झाड़ी सहित इंद्रजीत पुत्र गुरवचन सिंह की चार प्लास्टिक की टंकियां, एक प्लास्टिक का पाइप रोल, दो फोल्डिंग की चारपाई जलकर राख हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed