{"_id":"5a158a704f1c1b9e678bd333","slug":"181511361136-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की आड़ में शराब का गोरखधंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान की आड़ में शराब का गोरखधंधा
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुकान की आड़ में शराब का गोरखधंधा
माजरा की दुकान में शराब की 47 बोतलें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस ने दुकान की आड़ में शराब का गोरखधंधा करने का भंडाफोड़ किया है। माजरा चौकी प्रभारी सेवा सिंह की अगुवाई में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दुकान से देशी शराब की 47 और अंग्रेजी शराब की चार बोतलें बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को माजरा पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी सेवा राम के नेतृत्व में एक दुकान में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति की दुकान से उक्त शराब की खेप बरामद हुई।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में आबकारी अधिनियम की धारा -39 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
---------------