फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूना पत्थर से लोड ट्रक खाई में लुढ़का, दो घायल

चूना पत्थर से लोड ट्रक खाई में लुढ़का, दो घायल

Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चूना पत्थर से लोड ट्रक खाई में लुढ़का, दो घायल

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
संगड़ाह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपलीघाट के समीप रविवार को चूना पत्थर से लदा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस सड़क हादसे में ट्रक में सवार चालक व एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा रेणुका-रजाना मार्ग पर पिपलीघाट के समीप रविवार की शाम को पेश आया। ट्रक नंबर एचपी 12ए-9287 बागा प्लाट से पत्थर लोड कर रेणुका की ओर आ रहा था कि पिपलीघाट के समीप ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा जिसमें चालक पांवटा के भगाणी निवासी 19 वर्षीय मोनू कुमार व थाना खेगुआ निवासी 18 वर्षीय कैलाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

ददाहू अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। सड़क हादसे की संगड़ाह पुलिस को देर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---चूना पत्थर से लोड ट्रक खाई में लुढ़का, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed