{"_id":"5c754945bdec224b6317c381","slug":"171551190341-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडा के जंगल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांडा के जंगल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (सिरमौर)। सिरमौर की सिंघपुरा पुलिस चौकी के अंतर्गत डांडा पंचायत के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। खून से लथपथ हालत में मिले शव के साथ ही एक दुर्घटनाग्रस्त कार भी खाई में गिरी हुई मिली है। युवक हादसे का शिकार हुआ या फिर किसी ने उसकी हत्या की इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सैंपल जुटाए हैं। वहीं, अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हिसार के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डांडा पंचायत के जंगल में कार सहित एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव सड़क से करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरा मिला। वहीं, सड़क पर चारों ओर खून भी बिखरा पड़ा था। मृतक के शरीर पर भी खून लगा है। गले में कट का निशान है। सूचना मिलते ही पांवटा के डीएसपी सोमदत्त और थाना प्रभारी अशोक चौहान भी मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने स्वयं मौके पर जाकर तहकीकात की और अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा पहुंचाया है। चूंकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लिहाजा, अभी तक पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त कार से हरियाणा के हिसार निवासी किशन कुमार की बैंक खाते की कॉपी बरामद हुई है। कार एचआर 20एई 4546 भी उसी के नाम से बताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से मिट्टी, खून आदि के सैंपल लिए हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक उसकी पहचान ही नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।