फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूरापोस्त बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

चूरापोस्त बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
चूरापोस्त बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। 57 किलोग्राम चूरापोस्त की बरामदगी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को नशे की खेप उपलब्ध कराने के आरोप में धरा है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार एक नवंबर को सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने हरिपुरखोल सड़क पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को 57.200 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार निवासी कोलर से चूरापोस्त बरामद किया था। अधिक मात्रा में चूरा पोस्त की खेप बरामद होने से नशा तस्करी में बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। लिहाजा, जिला पुलिस संवेदनशील मामले की गहनता से जांच कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए गहनता से जांच में जुट गई। पुलिस जांच कर रही है कि युवक के पास यह खेप कहां से आई और कहां ठिकाने लगाया जा रहा था। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी का नाम सामने आया। दूसरे आरोपी कोलर निवासी रमेश कुमार ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed